शिक्षामित्र का मानदेय रोका, 19 को पूरे स्टॉफ की सुनवाई, पढ़िए पूरी खबर
नींद की गोली खाने से सहायक शिक्षिका की बिगड़ी तबियत के मामले में बीएसए BSA ने शिक्षामित्र shikshamitra का अग्रिम आदेशों तक मानदेय mandey अवरूद्ध कर दिया है। पूरे स्टॉफ को सुनवाई के लिए 19 मई May को बुलाया भी है।बीएसए BSA ने बताया कि शिक्षामित्र shikshamitra का पक्ष सुना गया है। जिससे पूरी तरह से संतुष्ट न होने पर मानदेय mandey रोकने की कार्रवाई तय की गई है। अब पूरे स्टॉफ की सुनवाई करुंगा। उसके बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।14 मई May को दोपहर 12:15 पर प्राथमिक विद्यालय vidyalaya बदरका प्रथम सिंकदरपुण कर्ण में कार्यरत सहायक शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने विद्यालय में नींद की गोलियों खा ली थी।
जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधान शिक्षिक की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अचलगंज ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नींद की गोलियां खाने से पहले शिक्षिका ने एक वीडियो video सोशल मीडिया Social media पर प्रसारित कर शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बीएसए BSA ने जारी नोटिस में कहा था कि खण्ड शिक्षा अधिकारी BEO सिकंदर कर्ण को प्रधान शिक्षिका ने 12 फरवरी February 2026 को शिकायत की थी फिर भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। बीएसए BSA ने कहा था प्रसारित वीडियो में प्रदर्शित स्थिति व बीईओ कर्ण की रिपोर्ट में अत्यन्त परेशान व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण नरजिस सुल्ताना द्वारा ऐसा कृत्य करने का मामला प्रतीत हो रहा है। बीएसए ने इन आरोपों पर शिक्षामित्र की शुक्रवार को तीन बजे कार्यालय में सुनवाई की।