शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको को लेकर बीएसए का आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश, 3 दिनों के अंदर यह काम पूर्ण करने के निर्देश

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको को लेकर बीएसए का आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश, 3 दिनों के अंदर यह काम पूर्ण करने के निर्देश

उन्नाव जिले में यू-डायस 2025-26 पोर्टल और मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की संख्या में अंतर पाए जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें 👉 अवकाश विशेष:- महिला अवकाश 2026 आने वाले अवकाश लिस्ट देखें

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में यू-डायस पोर्टल के टीचर मॉड्यूल पर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक का विवरण अंकित किया जाना है। लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों से इनकी संख्या का मिलान नहीं हो पा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि कई विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल और मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कुल शिक्षकों की संख्या अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे मिलान प्रक्रिया में परेशानी आ रही है।

इस स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यू-डायस 2026-27 में टीचर प्रोफाइल तथा मानव संपदा पोर्टल पर अंकित शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक के विवरण का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन की कार्रवाई तीन दिनों के भीतर पूरी कराई जाए।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी विद्यालयों के आंकड़ों को अपडेट कर दोनों पोर्टलों पर कुल शिक्षक संख्या की एकरूपता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक समस्या न हो।

यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा सभी प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज शिक्षकों को भी भेजी गई है।

Leave a Comment