बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में सभी शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोका गया, जानिए क्या है वज़ह

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में सभी शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोका गया, जानिए क्या है वज़ह

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) महोबा द्वारा जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद शिक्षक ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, जिससे जनपद की स्थिति प्रदेश स्तर पर खराब हो रही है।

ये भी पढ़ें 👉 16 मई को महिला शिक्षिकाओं का अवकाश घोषित करने करने के सम्बन्ध में

ये भी पढ़ें 👉 Heatwave Alert: जिले के स्कूल अब सुबह 7 से 11:30 बजे तक खुलेंगे

जारी पत्र के अनुसार, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की डिजिटल हाजिरी प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी है। विभाग ने पहले भी कई बार मौखिक और लिखित निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

बीएसए कार्यालय ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को भी चेतावनी दी गई थी कि यदि बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं भरी गई तो संबंधित शिक्षकों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी जाएगी। इसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण जनपद की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। इसी वजह से अब उन विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं जहां छात्रों की डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से अपडेट नहीं की जा रही है।

आदेश में क्या कहा गया?

  • सभी परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी अनिवार्य
  • प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति अपडेट करनी होगी
  • कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति
  • ऑनलाइन हाजिरी न भरने पर वेतन रोकने के आदेश
  • संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी तय होगी

Leave a Comment