बड़ी खबर: योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए भेजा खास मैसेज, क्या आपके व्हाट्सऐप पर भी आया यह सन्देश
प्रिय शिक्षामित्र साथियों,
सादर नमस्कार।
प्रदेश की नई पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास देने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप केवल बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके भविष्य और राष्ट्र के कल को गढ़ने का कार्य करते हैं।
वर्ष 2017 से पहले का वह कठिन समय हम सबने देखा, जब शिक्षामित्र साथियों को अनिश्चितता और असमंजस का सामना करना पड़ा। आज संतोष है कि आपकी सेवा, सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार निरंतर आपके साथ खड़ी है।
इसी क्रम में आपका मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह किया गया है, जो अप्रैल 2026 से प्रभावी है। साथ ही ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, जीवन एवं दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है।
आपका दायित्व केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का पवित्र संकल्प है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी निष्ठा और संवेदनशीलता से उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।
प्रभु श्रीराम की कृपा आप सभी पर बनी रहें।
-योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार