शिक्षामित्र ने गोली मारकर जान दी, घरवालों का दावा- जनगणना ड्यूटी से तनाव में थे, पढ़िए पूरा मामला
प्रतापगढ़: कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर में सोमवार दोपहर एक शिक्षामित्र shikshamitra ने घर के भीतर सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर के लोगों ने पुलिस Police को करंट से मौत की जानकारी information दी, लेकिन पंचनामा के दौरान हकीकत सामने आई तो परिजनों ने भी सच बता दिया।पुलिस Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बहलोलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय vidyalaya में शिक्षामित्र shikshamitra था। उसका पिता देहात कोतवाली थाने में चौकीदार है। परिवार के लोगों के अनुसार योगेंद्र अक्सर शराब के नशे में रहने लगा। इसे लेकर घर में कलह होने लगी।
सोमवार Monday दोपहर भी उसके नशे में होने को लेकर घर में विवाद हुआ तो उसने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस Police कार्रवाई के डर से परिवार के लोगों ने यूपी UP 112 को करंट लगने से मौत की जानकारी information दी। पंचनामा के दौरान पुलिस Police को उसे गोली लगने की जानकारी हुई तो पूछताछ में परिजनों ने भी हकीकत बता दी। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि योगेंद्र के अक्सर नशे में होने से परिवार के लोग एतराज करते थे। इसी को लेकर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने डर के कारण करंट बताया था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।