खंड शिक्षा अधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित होंगे तो FIR दर्ज की जाएगी, बीएसए साहब ने दी चेतावनी
प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) BEO यदि बिना सूचना information के अनुपस्थित होंगे तो उनके खिलाफ एफआइआर FIR दर्ज कराई जाएगी। यदि कोई बीईओ BEO बिना बताए ब्लाक से गायब रहता है और किसी विद्यालय vidalaya में कोई घटना होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बीईओ संग बीएसए की बैठक
बीएसए BSA ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों BEO के साथ पिछले दिनों आनलाइन बैठक की। कौड़हार, कोरांव, जसरा और शंकरगढ़ के बीईओ BEO को बिना कार्यभार किसी अन्य को दिए अवकाश holiday पर जाने के कारण कड़ी फटकार लगाई और लिखित रूप से स्पष्टीकरण भी मांगा।
बीईओ को सख्त चेतावनी
बीएसए BSA ने कहा, कोई भी बीईओ BEO यदि किसी कारण से अवकाश holiday पर जाता है तो अपने निकट के बीईओ BEO को कार्यभार देकर जाएं। ऐसा न करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बिना सूचना information के अनुपस्थित रहने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
कई विषयों को लेकर समीक्षा की
इस दौरान बीएसए BSA ने शिक्षण, बच्चों के नामांकन, मध्याह्न भोजन योजना, विद्यालय vidalaya परिसर में साफ-सफाई, शौचालय की सफाई सहित प्रोग्रेशन, डीबीटी DBT जैसे सभी विषयों Subject की समीक्षा की गई। आवश्यक निर्देश भी दिए गए