शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय व कैशलेस इलाज जल्द: शिवकुमार शुक्ला

शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय व कैशलेस इलाज जल्द: शिवकुमार शुक्ला

फतेहगंज पश्चिमी : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला बिजनौर जाते समय गुरुवार की देर रात फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पहुंचने पर शिक्षामित्रों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्याएं सुनीं। मानदेय बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने सेवा कार्य 62 वर्ष करने व 12 माह का मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। बताया कि इस समय शिक्षामित्रों को 11 माह का मानदेय ही दिया जाता है।

ये भी पढ़ें 👉 बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने?

कैशलेस सुविधा पांच लाख देने का एलान सरकार ने किया है लेकिन चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत नहीं हो रहे हैं। इसे स्वीकृत कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके जिले/नजदीकी विद्यालय में तैनाती देने की व्यवस्था की है। विवाहित महिला शिक्षामित्रों को मायके या ससुराल के निकट विद्यालय में म्युचुअल ट्रांसफर की सुविधा जल्द दी जाएगी। इस अवसर पर सीतापुर जिला अध्यक्ष रामसेवक पाल, मनोराम राजपूत, जयपाल, जिलाध्यक्ष कपिल यादव, संजीव गंगवार, सतीश चंद्र गंगवार, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, शिशुपाल सिंह, दौलत राम, मेघेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment