Job Alert: आगे होने वाली हैं इन विभागों में भर्तियां, तुरंत चेक करें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। शासन स्तर से मई 2026 और जून 2026 में आयोजित होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अलग-अलग परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर एक या दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। नीचे पूरा शेड्यूल टेबल के रूप में दिया गया है।
| क्रमसं0 | परीक्षा का नाम | तिथि | पाली |
| 1 | लेखपाल मुख्य परीक्षा | 21 मई, 2026 | एक पाली में |
| 2 | आईएएसपी (प्रा0) परीक्षा | 24 मई, 2026 | दो पाली में |
| 3 | सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रा0) परीक्षा—2025 | 31 मई, 2026 | एक पाली में |
| 4 | बीएड परीक्षा वर्ष 2026 | 31 मई, 2026 | — |
| 5 | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटीपीजीटी) | 03 जून, 2026 एवं 04 जून, 2026 | दो पालियों में |
| 6 | CNET 2026 | 06 जून, 2026 | एक पाली में |
| 7 | आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों सीधी भर्ती—2025 | 08, 09 एवं 10 जून, 2026 | प्रतिदिन 02 पाली |
| 8 | प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज, (प्रा0) परीक्षा—2025 | 14 जून, 2025 | एक पाली में |
| 9 | UPTET 2026 | 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 | प्रतिदिन 02 पाली |