सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिला कीड़ा, डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की, पढ़िए सूचना

सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिला कीड़ा, डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की, पढ़िए सूचना

सीतापुर। मध्याह्र भोजन में बनी तहरी में कीड़ा होने का एक वीडियो इंटरनेट video internet पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो लहरपुर के कंपोजिट विद्यालय composite vidyalaya तारनपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो video बुधवार का है।इसको लेकर इंटरनेट पर लोग सवाल उठा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी BEO लहरपुर सुरेंद्र नाथ प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी DM डॉ. राजा गणपति आर. ने वीडियो को संज्ञान लेकर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।

ये भी पढ़ें 👉 शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टी में लगा ग्रहण 🧐🧐🧐 गर्मी की छुट्टियां में ड्यूटी करेंगे अध्यापक, देखें यह आर्डर

जांच टीम में एसडीएम SDM लहरपुर धामिनी एम दास, बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA अखिलेश प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी DM ने बताया कि टीम को जांच रिपोर्ट report शुक्रवार की शाम तक देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट Report के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment