बेसिक शिक्षा विभाग: निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालयों का गहन पर्यवेक्षण शुरू
रेवतीपुर: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के निपुण भारत मिशन nipun Bharat mission के तहत परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में गहन पर्यवेक्षण और सपोर्टिव सुपरविजन अभियान की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों vidyalaya में शैक्षिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर बच्चों के आधारभूत अधिगम स्तर को बेहतर बनाना है।
अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय vidyalaya सुहवल पूर्वी प्रथम में निपुण सेल के जनपदीय प्रोजेक्ट मैनेजर सौरव सिंह ने विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यालय का भौतिक वातावरण, नामांकन, उपस्थिति, ठहराव और विभिन्न सरकारी योजनाओं yojna के क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया। शिक्षकों Teacher’s को शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।