PM Surya Ghar Yojana: अब हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली! ₹78,000 सब्सिडी का बड़ा मौका

PM Surya Ghar Yojana: अब हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली! ₹78,000 सब्सिडी का बड़ा मौका

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली बिल लोगों की सबसे बड़ी चिंता बनता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य देशभर में 1 करोड़ घरों तक सोलर ऊर्जा पहुंचाना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 मार्च 2026 तक 26,19,879 घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा चुके हैं।

सरकार इस योजना में सोलर पैनल लगवाने पर ₹78,000 तक की सब्सिडी भी दे रही है, जिससे आम लोगों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना काफी आसान हो गया है। एक बार सोलर पैनल लगने के बाद लगभग 25 साल तक बिजली बिल से राहत मिल सकती है।

👉 ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें आवेदन

सेवा ऑफिशियल लिंक
PM Surya Ghar Official Portal 👉 यहाँ क्लिक करें  : https://pmsuryaghar.gov.in

अब तक इन राज्यों में सबसे ज्यादा सोलर पैनल (PIB Data 19 मार्च 2026)

राज्य सोलर पैनल इंस्टॉल
गुजरात 5,93,899
महाराष्ट्र 4,90,489
उत्तर प्रदेश 4,20,823
केरल 2,09,641
राजस्थान 1,59,566
मध्य प्रदेश 104,458

आवेदन करना है बेहद आसान

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply For Rooftop Solar” ऑप्शन चुनें।
  • अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें।
  • बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगिन करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कितनी मिलती है सब्सिडी?

बिजली खपत सोलर क्षमता सब्सिडी
0-150 यूनिट 1-2 किलोवाट ₹30,000 – ₹60,000
150-300 यूनिट 2-3 किलोवाट ₹60,000 – ₹78,000
300 यूनिट से ज्यादा 3 किलोवाट+ अधिकतम ₹78,000

25 साल तक बिजली बिल से राहत

PM Surya Ghar Yojana के तहत लगाए जाने वाले सोलर पैनल की औसत लाइफ लगभग 25 साल मानी जाती है। यानी एक बार निवेश करने के बाद लंबे समय तक मुफ्त बिजली का फायदा लिया जा सकता है। यही वजह है कि देशभर में इस योजना के लिए लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

 

Leave a Comment