यूपी के संविदा कर्मियों को बड़ी राहत, सीएम योगी ने न्यूनतम मानदेय की गारंटी का किया ऐलान

यूपी के संविदा कर्मियों को बड़ी राहत, सीएम योगी ने न्यूनतम मानदेय की गारंटी का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों, विशेष रूप से चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि संविदा कर्मियों को न्यूनतम मानदेय देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह नई व्यवस्था अगले एक से दो महीनों के भीतर लागू कर दी जाएगी। इससे प्रदेश में लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे लाखों संविदा कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

गौरतलब है कि योगी सरकार पहले ही आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर चुकी है। सरकार का मानना है कि इस निगम के माध्यम से संविदा कर्मियों की नियुक्ति, वेतन भुगतान और कार्य व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।

सरकार का दावा है कि यह कदम वंचित और कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के साथ-साथ रोजगार में निष्पक्षता, सुरक्षा और सुशासन का एक नया मॉडल स्थापित करेगा। इससे संविदा कर्मियों के शोषण पर रोक लगेगी और उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार होगा

Leave a Comment