UP के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों पर रखी जाएगी ऑनलाइन निगरानी, नहीं छूटेगी किसी की पढ़ाई
बांदा। अब परिषदीय विद्यालयों parishdiya vidyalaya में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर खास नजर रखी जाएगी। इस शैक्षणिक सत्र से आनलाइन सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। ताकि हर छात्र की हाजिरी रिकार्ड Record सुरक्षित होगा।ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे। यदि छात्र लगातार गैरहाजिर रहता है तो गुरुजी अभिभावकों से मिलकर उन्हें फिर से स्कूल School लाने का प्रयास करेंगे, अन्यथा की स्थिति में इसकी सूचना information उच्चाधिकारियों को देनी होगी।
मंडल के 4 जिलों District के 4788 परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में 5,06,708 बच्चे शामिल हैं। जिनमें बांदा में 198789, चित्रकूट में 123482, हमीरपुर में 100181 व महोबा में 84256 बच्चे शामिल हैं। इन सभी बच्चों children को यू-डायस पोर्टल Portal से जोड़ा जा रहा है।
ताकि हर छात्र का पूरा ब्योरा आनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसमें नामांकन से लेकर प्रतिदिन की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति तक की जानकारी information उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था में शिक्षकों Teacher’s की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। अगर कोई छात्र स्कूल नहीं आता है तो शिक्षक teacher को उसका कारण यू डायस पोर्टल Portal पर दर्ज करना होगा।
लगातार अनुपस्थित होने पर उन्हें बच्चे के घर जाकर अभिभावकों से बात करनी होगी और उसे फिर से स्कूल School भेजने के लिए प्रेरित करना होगा। इस सिस्टम के तहत हर छात्र की दैनिक हाजिरी आनलाइन Online Attendance दर्ज की जाएगी, जिससे निगरानी और आसान हो जाएगी।
नई व्यवस्था लागू होने से स्कूलों School में बच्चों की उपस्थिति पर नियमित नजर रखी जा सकेगी। यदि शिक्षकों Teacher’s के अभिभावकों से संपर्क करने के बाद भी छात्र स्कूल नहीं आता है तो पोर्टल Portal में जानकारी के साथ लिखित में इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देनी होगी।