परिषदीय स्कूलों में नंबर की जगह अब ग्रेड वाला मिलेगा रिपोर्ट कार्ड, QR कोड से मिलेगी पूरी डिटेल
यूपी Uttar Pradesh में परिषदीय स्कूलों school के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड report card में अंकों की जगह अब ग्रेड दिए जाएंगे। इसमें छात्र व अभिभावकों का फीडबैक feedback भी शामिल होगा। समग्र रिपोर्ट कार्ड reports Card में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से यह बदलाव होगा।इसके लिए संशोधित प्रारूप जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट कार्ड Card पर क्यूआर कोड भी होगा, जिसे स्कैन करने पर पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों school में पढ़ने वाले करीब 1.50 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों students को इसका लाभ मिलेगा। रिपोर्ट कार्ड reports Card में अब कहीं पर कोई अंक नहीं लिखा जाएगा। कक्षा में सीखने के स्तर को स्काई, माउंटेन व स्ट्रीम तीन श्रेणियों में बांटकर आंका जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले छात्र को स्काई श्रेणी में रखते हुए तीन स्टार दिए जाएंगे। जिसका मतलब होगा कि यह कक्षा व आयु के अनुसार उच्चतम स्तर पर है। वह सीखने के लिए खुले आकाश की तरह विस्तृत और आत्मविश्वासी है। मध्यम श्रेणी के छात्र माउंटेन श्रेणी में होंगे और इन्हें दो स्टार मिलेंगे। इसका मतलब होगा विद्यार्थी स्थिर व सशक्त प्रगति पर है। वह अवधारणा को समझ चुका है और ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। स्ट्रीम श्रेणी में एक स्टार दिया जाएगा। यह प्रारंभिक स्तर माना जाएगा। यह वह अवस्था है, जहां विद्यार्थी में सीखने की शुरुआत हो चुकी है, पर अभी गहराई व प्रवाह विकसित होना बाकी है।