प्रशिक्षण में ख़राब भोजन वितरण का बयान देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

प्रशिक्षण में ख़राब भोजन वितरण का बयान देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

अमेठी सिटी। जामों ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान खराब भोजन वितरण का बयान देने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। प्राथमिक विद्यालय vidyalaya टिकरा के प्रधानाध्यापक Headmaster ओम नारायण पांडेय को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 13 शिक्षकों teacher और अनुदेशकों Anudeshako को कारण बताओ नोटिस notice जारी किया गया है।

जिलाधिकारी DM संजय चौहान ने सोशल मीडिया Social media पर भ्रामक जानकारी information प्रसारित करने के मामले में संबंधित यूजर पर एफआईआर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को शिक्षकों Teacher’s ने लंच पैकेट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। शिकायत सामने आने के बाद तहसीलदार सूरज प्रताप के नेतृत्व में जांच कराई गई।

सुनवाई के बाद होगा अंतिम निर्णय

बीएसए BSA संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय vidyalaya टिकरा के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र बहादुरपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच बीईओ BEO राकेश कुमार सचान को सौंपी गई है। राम ललन दुबे, प्रमोद कुमार मिश्र, विवेक, सत्येन्द्र कुमार यादव, अर्जुन साह, सुमन, रवीन्द्र कुमार पांडेय, जय प्रकाश गुप्ता, आशीष कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार, मोहम्मद मोबीन, अनीश अहमद और आशा धानुक को नोटिस जारी हुआ है। सभी से निर्धारित समय में स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने या सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट Report में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही कुछ शिक्षकों Teacher’s पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया social media में बयान देने से विभाग vibhag की छवि प्रभावित होने की बात सामने आई। रिपोर्ट report के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार ने जामों थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment