बड़ी खबर: भीषण गर्मी के चलते 10 बजे तक ही संचालित होंगे यह विद्यालय, डीएम साहब का आदेश जारी
जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट-वेव को देखते हुए जिलाधिकारी झाँसी ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है।
सुबह 8 से 10 बजे तक ही होंगी कक्षाएं
जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी प्ले सेंटर, नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र अब सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेश का सख्ती से पालन जरूरी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई भी स्कूल या केंद्र निर्धारित समय से अधिक देर तक खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभागों को दिए गए निर्देश
इस आदेश की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है, जिनमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी शामिल हैं। साथ ही निर्देश दिया गया है कि इस सूचना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाए।
बच्चों की सुरक्षा पर फोकस
प्रशासन का यह कदम बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके।
