बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर बीएसए साहब का बड़ा आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

बिजनौर, 29 अप्रैल 2026।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रांक- अंशकालिक/मानदेय/564/2026-27 दिनांक 28.04.2026 तथा शासनादेश संख्या-110/2026/1/1293562/2026-68-5-5099/139/2026, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, दिनांक 09.04.2026 के क्रम में अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है।
अब तक अंशकालिक अनुदेशकों को ₹9,000/- प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर ₹17,000/- प्रतिमाह कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा तथा 11 माह तक देय रहेगा।
इसी प्रकार राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक- शिक्षामित्र/मानदेय/565/2026-27 दिनांक 28.04.2026 एवं शासनादेश संख्या-111/2026/1/1293567/2026-68-5-5099/124/2026 के अनुसार शिक्षामित्रों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।
पूर्व में शिक्षामित्रों को ₹10,000/- प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा था, जिसे बढ़ाकर ₹18,000/- प्रतिमाह कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी भी 01 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 11 माह तक देय होगी।
बीएसए का निर्देश:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास क्षेत्र में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय बिल नई निर्धारित दरों के अनुसार तैयार कर प्रस्तुत करें।
साथ ही, मृतक, त्यागपत्र एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम सूची से पृथक करते हुए तथा अनुपस्थित कर्मियों का कारण स्पष्ट करते हुए मानदेय बिल 03 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे समय पर भुगतान की कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
प्रतिलिपि प्रेषित:
- जिलाधिकारी, बिजनौर
- मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर
- सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समग्र शिक्षा, बिजनौर
(हस्ताक्षर)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
बिजनौर