UP Breaking: 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन अटेंडेंस में लापरवाही, अब रोज होगी सख्त निगरानी

UP Breaking: 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन अटेंडेंस में लापरवाही, अब रोज होगी सख्त निगरानी

लखनऊ। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रदेश के 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में लापरवाही सामने आई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने संबंधित जिलों के अधिकारियों और बीएसए को सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं। विद्या समीक्षा केंद्र की रिपोर्ट में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, मुरादाबाद, आगरा, उन्नाव, महोबा, आजमगढ़, शाहजहांपुर, कासगंज, झांसी, रामपुर, बदायूं, गाजीपुर, गोरखपुर और देवरिया सहित 20 जिलों की स्थिति खराब पाई गई।

महानिदेशक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन डिजिटल पंजीका के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। इसके बावजूद लापरवाही हो रही है। सभी बीएसए को खंड शिक्षा अधिकारियों को बैठक कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment