UP Weather Update: लखनऊ के आसपास के जिलों में चल रही तेज हवा, बूंदाबांदी का दौर, IMD का ताजा अपडेट
प्रदेशभर में गुरुवार को मौसम बदला-बदला रहा। सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। राजधानी लखनऊ के बगल में बहराइच में मौसम सुहाना बना रहा। यहां 50 किमी की रफ्तार से चली पूर्वी हवा ने गर्मी व उमस से निजात दिलाई। शाम को मौसम सुहावना होने पर लोग अपने परिवार के साथ मौसम का आनंद लेने के लिए घूमने निकले। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश की संभावना बनी रहेगी।
ठंडी हवा चलने से लोग छतों पर सोकर अपनी नींद पूरी की। गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद मौसम ने आंख मिचौली शुरू कर दी। बादल छाने के साथ हवाएं चलने का दौर जारी रहा। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली। पारा लढ़क गया।
आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
आगरा का मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। एक या अधिक बार वर्षा या गरज के साथ बाैछार पड़ सकती हैं। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में शुक्रवार को घने बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने और हल्की होने का पूर्वानुमान है।
कानपुर का मौसम
मानसून के बादलों ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन वर्षा का खुशगवार मौसम बनाए रखा। सुबह से शाम तक हुई हल्की बारिश से लोगों ने गर्मी में सुकून का अहसास किया। दिन में धूप भी निकली इसके बावजूद ज्यादातर समय रिमझिम बौछार होती रही। दिन में चलने वाली तेज हवा और वर्षा ने अधिकतम तापमान भी नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना जताई है लेकिन कानपुर में हल्की बौछार वाला मौसम ही रहेगा।