बेसिक स्कूलों को सख्त चेतावनी! 3 दिन में निपटाएं 12 विभागीय काम, नहीं तो होगी कार्रवाई

बेसिक स्कूलों को सख्त चेतावनी! 3 दिन में निपटाएं 12 विभागीय काम, नहीं तो होगी कार्रवाई

तीन दिन में पेंडेंसी खत्म करने का अल्टीमेटम, स्कूलों को सख्त निर्देश जारी

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल हेड इंचार्ज को तीन दिन के भीतर विभिन्न पोर्टलों पर लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा में कार्य न होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर कड़ी नाराजगी जताई गई।

 

प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:

1. नामांकन ऑनलाइन पूरा करने का आदेश

प्रेरणा पोर्टल पर ऑफलाइन किए गए सभी नामांकन को तत्काल ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

2. प्रोग्रेस सत्यापन अनिवार्य

बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का सत्यापन प्रेरणा पोर्टल पर शत-प्रतिशत पूरा करना होगा।

 

3. DBT डेटा सत्यापन

छात्रों के DBT (Direct Benefit Transfer) हेतु सभी डेटा का सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

 

4. दीक्षा ऐप और स्मार्ट क्लास पर जोर

सभी शिक्षकों को DIKSHA ऐप डाउनलोड करने और प्रतिदिन स्मार्ट टीवी पर विषय आधारित वीडियो दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

5. विद्यान्जलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सभी स्कूलों को Vidyanjali पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

6. प्रोग्रेस कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य

प्रेरणा पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

 

7. इको क्लब गठन के निर्देश

हर स्कूल में Eco Club का गठन और उसका ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

8. ड्रॉप बॉक्स सूची खत्म करने का आदेश

ड्रॉप बॉक्स में दिख रहे सभी बच्चों का नामांकन कर सूची को शून्य करना होगा।

 

9. MDM पोर्टल पर टैबलेट रजिस्ट्रेशन

मिड-डे मील (MDM) पोर्टल पर सभी टैबलेट का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

 

10. PM eVidya ऐप डाउनलोड अनिवार्य

सभी शिक्षकों को PM eVidya ऐप डाउनलोड कर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

11. शारदा ऐप से सर्वे और नामांकन

शारदा ऐप के माध्यम से आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे कर उनका नामांकन सुनिश्चित करना होगा।

 

12. उल्लास ऐप पर साक्षरता अभियान

हर स्कूल को अपने ग्राम में उल्लास ऐप पर पंजीकरण कर कम से कम 5 निरक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर साक्षरता अभियान से जोड़ना होगा।

 

तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं पर कार्य तीन दिन में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित स्कूल हेड इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment