8th Pay Commission की अहम बैठक, वेतन संशोधन पर होगी चर्चा, कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं
आठवें वेतन आयोग को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। आयोग की बैठक 28 से 30 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारी संगठनों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया जाएगा। इस दौरान वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी मांगों पर चर्चा होगी और संबंधित पक्ष अपने सुझाव तथा मेमोरेंडम प्रस्तुत करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया परामर्श चरण का हिस्सा है, जिसके आधार पर आयोग आगे अपनी सिफारिशें तैयार करेगा। फिलहाल यह बैठक केवल सुझाव और राय लेने के लिए है, अंतिम निर्णय बाद में रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद ही लिया जाएगा।
