शिक्षक की पत्नी बनीं SDM, UP PCS में 13वीं रैंक हासिल, बधाई देने वालों का लगा तांता

शिक्षक की पत्नी बनीं SDM, UP PCS में 13वीं रैंक हासिल, बधाई देने वालों का लगा तांता

मऊ जनपद की सुषमा यादव के एसडीएम पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने UPPSC 2024 में 13वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है। सुषमा यादव के पति पंकज यादव एक सरकारी शिक्षक हैं, जबकि वह पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पौत्रवधू हैं। उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है

 

बधाई देने वालों का लगा तांता

उनके मऊ आगमन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। घर पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ जुटी रही और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद अतुल राय उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सुषमा यादव की मेहनत और लगन की सराहना की।

इसके पूर्व उनके पारिवारिक विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में उन्हें माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष और सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। सुषमा यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment