DIET का आदेश: 30 मार्च को मासिक समीक्षा बैठक, सभी अधिकारियों को निर्देश जारी
कार्यालय आदेश समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस०आर०जी०, ए०आर०पी को निर्देशित किया जाता है कि माह मार्च 2026 की मासिक समीक्षा बैठक दिनांक 30-03-2026 को दोपहर 12:00 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में आहूत की जा रही है-
बैठक एजेण्डा-
1- प्रत्येक विकास खण्ड के नोडल ए०आर०पी० ब्लॉक की उपलब्धियों से संबंधित 05 मिनट की पी०पी०टी० लेकर उपस्थित होंगे।
2- नोडल ए० आर०पी० / खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा।-GOT KARMYOGI PORTAL पर login की स्थिति एवं कोर्स पूर्ण करने की समीक्षा।
3- माह मार्च 2025 में किये गये सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की समीक्षा।
4- आधारशिला क्रियान्वयन सन्दर्शिका के अनुसार साप्ताहिक शिक्षण योजना एवं दैनिक शिक्षण योजना का अनुपालन ।
5- गणित किट एवं विज्ञान किट की विद्यालय स्तर तक आपूर्ति एवं कक्षा-कक्ष में उसके उपयोग की समीक्षा।
6- Key Performance indirectior (KPIS) माह मार्च 2026 की प्रगति पर चर्चा।
7- खण्ड शिक्षा अधिकारी-प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक की स्थिति की समीक्षा।
8- शिक्षक संकुल बैठकों के नियमित आयोजनों की समीक्षा।
9- जनपद प्रयागराज में डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से संचालित निपुण आकलन की समीक्षा।
10- शिक्षक विद्यार्थी सम्बन्ध अभियान।
11- कोलोकेटेड आगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों के डाटा के सम्बन्ध में अभिमुखीकरण एवं ई०सी०सी०ई० एजुकेटर की नियुक्ति एवं कार्यों की समीक्षा।
12-प्रत्येक ब्लॉक के शोध एवं नवाचार की स्थिति की समीक्षा नोडल ए०आर०पी० के माध्यम से।
13- विद्यालयों में सप्ताह के कैलेण्डर के संचालन के सम्बन्ध में आख्या/चर्चा।
14- निपुण लक्ष्य एप पर शिक्षकों के लागिन एवं आंकलन की स्थिति तथा अपडेटेड निपुण लक्ष्य ऐप के अनुसार बाल वाटिका से लेकर कक्षा-8 तक के छात्रों के सतत आकलन की स्थिति।
15- कार्ययोजना माह अप्रैल 2026।
16- ब्लॉक स्तरीय स्थानीय प्रादिकारियों एवं ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजन की स्थिति।
17- ए०आर०पी एवं डायट मेंटर्स द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों से सम्बन्धित आख्या।
18- शिक्षक संकुल के विद्यालय एवं ए०आर०पी० के चयनित 10 विद्यालयों को निपुण बनाने की प्रगति की बी०ई०ओ० द्वारा साप्ताहिक समीक्षा की स्थिति।
19- प्रत्येक विद्यालय में संदर्शिका एवं कार्य पुस्तिका के उपयोग, छात्रों के नियमित आंकलन तथा तालिका में छात्रों की दक्षताओं को अंकित करने की स्थिति।
20-बी०ई०ओ० एवं ए०आर०पी० के साप्ताहिक बैठक का एजेण्डा तथा उसके डाटा की समीक्षा।
21- ब्लॉक स्तरीय गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं समान्य ज्ञान विषय के ओल्पियाड की समीक्षा।
एजेण्डा बिन्दुओं से सम्बन्धित सूचनाओं एवं आगामी माह की कार्ययोजना की एक प्रति कार्यालय में दिनांक-29.03.2026 तक उपलब्ध कराते हुए दिनांक 30-03-2026 को दोपहर 12:00 बजे उपर्युक्त सूचना के साथ समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस०आर०जी० एवं ए०आर०पी
उक्त बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
