DA Hike:- कैबिनेट बैठक में हुआ DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

DA Hike:- कैबिनेट बैठक में हुआ DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

DA Hike: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज भी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतजार करना पड़ा। 25 मार्च 2026 को हुई यूनियन कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से कोई भी DA हाइक का ऐलान नहीं किया गया। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मुद्दे पर कोई घोषणा नहीं की, जिससे कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है।

दरअसल, जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी पहले ही देरी का सामना कर रही है। पिछले कुछ सालों में सरकार मार्च महीने में ही DA हाइक का ऐलान कर देती थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सरकार कब तक इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित किया जाता है—एक बार 1 जनवरी से और दूसरी बार 1 जुलाई से। यह संशोधन 7th पे कमीशन की सिफारिशों के आधार पर और AICPI-IW (महंगाई सूचकांक) के आंकड़ों के अनुसार तय किया जाता है। DA का मकसद कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय को महंगाई के असर से बचाना होता है, ताकि उनकी क्रय शक्ति बनी रहे।

2% की बढ़ोतरी की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स और आंकड़ों के मुताबिक, इस बार करीब 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कर्मचारियों को 58% DA ही मिल रहा है और बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार जारी है।

 

एक और अहम बात यह है कि 60% DA का स्तर आने वाले 8th पे कमीशन के लिए बेस भी बन सकता है। आमतौर पर वेतन आयोग DA को बेसिक सैलरी में जोड़कर फिटमेंट फैक्टर तय करता है। ऐसे में अगर DA 60% तक पहुंचता है, तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कम से कम 1.60 रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

कुल मिलाकर, फिलहाल DA हाइक पर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन उम्मीद बनी हुई है कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी काफी अहम मानी जा रही है, इसलिए अब सभी की नजरें अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment