LPG सिलेंडर पर नया नियम लागू! अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में e-KYC

LPG सिलेंडर पर नया नियम लागू! अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में e-KYC

अब सरकार ने सभी LPG यूजर्स के लिए Aadhaar e-KYC जरूरी कर दिया है। e-KYC के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी रुक सकती है। जानिए LPG Aadhaar e-KYC क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे पूरा करें।

LPG Aadhaar eKYC Rule

गैस सिलेंडर मांग तेजी से बढ़ने के कारण, देश के करोड़ों LPG यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए Aadhaar आधारित e-KYC को जरूरी बना दिया है। सरकार के नए नियम के अनुसार, अब सभी घरेलू LPG यूजर्स को बायोमेट्रिक Aadhaar वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू होगा। e-KYC के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

 

गलत सब्सिडी का फायदा उठा रहे लोग

सरकार के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण हैं गैस की कमी के बीच सही लोगों तक सप्लाई पहुंचाना, फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना और ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग रोकना है। कई मामलों में देखा गया था कि कुछ लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे। ऐसे मामलों को रोकने के लिए आधार आधारित e-KYC शुरू किया गया है।मोबाइल फोन से ही हो जाएगा LPG Aadhaar e-KYC

अच्छी बात यह है कि अब यूजर्स को इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से भी कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके LPG Aadhaar e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसमें फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि की जाती है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो जल्द ही इसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि गैस सब्सिडी या अन्य सेवाओं में कोई दिक्कत न आए।

क्या है LPG Aadhaar e-KYC

LPG e-KYC का मतलब है कि गैस कनेक्शन वाले यूजर्स अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए डिजिटल तरीके से वेरिफाई करते हैं। इसमें आधार नंबर और बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यह पुष्टि की जाती है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है। इस प्रोसेस से गैस कंपनियों के रिकॉर्ड अपडेट हो जाते हैं और सरकार वेरीफाई कर पाती है कि सब्सिडी सही यूजर के पास पहुंच रही है।

 

LPG Aadhaar e-KYC ऑनलाइन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें। अब ऐप में दिए गए e-KYC या Aadhaar Authentication ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 2:

इसके बाद आपको Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा। अब स्क्रीन पर दिए रूल के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका LPG e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा। सरकार के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया फ्री, आसान और सिर्फ कुछ मिनटों में पूरी हो सकती है।

LPG cylinder

e-KYC के लिए किन चीजों की जरूरत होगी

LPG e-KYC करते समय आपको कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए: आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल (सब्सिडी के लिए), ये जानकारी सही होने से प्रोसेस जल्दी पूरा हो जाता है।

अगर e-KYC नहीं किया तो क्या होगा

अगर किसी यूजर्स ने LPG e-KYC पूरा नहीं किया है, तो उसे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है: गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत आएगी, LPG सब्सिडी खाते में आने में देरी हो सकती है, कनेक्शन की जानकारी अपडेट न होना, कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।

Leave a Comment