शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि शासनादेश सहित कई प्रकरणों पर सुशील कुमार जी महत्वपूर्ण खबर, शिक्षकों की खबरें देखें
मृतक साथी के घर पहुंचकर, परिवार को सांत्वना और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
वाराणसी जनपद के चोला पुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय के कार्यरत शिक्षा मित्र साथी स्वर्गीय असगर अली जी के घर पहुंचकर, आज आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोशियशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमरेंद्र दुबे जी द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए, भरोसा दिया गया, की जनपद के सभी शिक्षा मित्र साथी और संगठन आपके साथ खड़ा है। जो भी यथा संभव मदद होगी किया जाएगा। चूंकि मृतक साथी असगर अली जी sir के कार्य में लगे थे, काम का दवाब था, सही से इलाज भी नहीं हो पाया, इस संबंध में अगले सप्ताह राज्य निर्वाचन अधिकारी महोदय से मिलकर, क्या मदद हो सकती है, इस पर वार्ता होगी।
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमरेंद्र दुबे तथा उनके साथ पहुंचे शिक्षा मित्रो द्वारा कुछ आर्थिक सहयोग किया गया। तथा जनपद के शिक्षा मित्र साथियों से अपील किया गया, की अपने साथी के परिवार को हम सभी की जरूरत है, यथा संभव आर्थिक सहयोग जरूर करें, इस पुनीत कार्य में सभी साथी हाथ बढ़ाए।
* राजेश कुमार चौहान *
* प्रमोद कुमार शर्मा*
* ब्लॉक चोलापुर जनपद वाराणसी*