उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल रविवार को खुलेंगे स्कूल, होगा यह काम, बीएसए साहब का स्पष्ट आदेश

उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल रविवार को खुलेंगे स्कूल, होगा यह काम, बीएसए साहब का स्पष्ट आदेश

उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल रविवार को खुलेंगे स्कूल, होगा यह काम, बीएसए साहब का स्पष्ट आदेश

उल्लास “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के अन्तर्गत दिनांक 15 मार्च, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली द्वितीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण कराये जाने के सम्बन्ध में।

 

भिज्ञ हों कि निदेशक, प्रौढ़ शिक्षा ब्यूरो, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र संख्या-एफ० नं0-6-1/2023-ए०ई०-2 दिनांक 20 फरवरी, 2026 एवं निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा / सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांकः सा० एवं वै०शि० /14875-5037/2025-26 दिनांक 23 फरवरी, 2026 के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत द्वितीय मूल्यांकन परीक्षा दिनांक 15 फरवरी, 2026 (रविवार) को समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत विद्यालयों में ऑफलाइन मोड के माध्यम से कराया जाना है।

 

इस साक्षरता परीक्षा को सुचितापूर्वक कराये जाने हेतु साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा/सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांकः सा० एवं वै०शि०/15361-455/2025-26 दिनांक 06 फरवरी, 2026 द्वारा उल्लास “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के अन्तर्गत दिनांक 15 मार्च, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली द्वितीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हैं।

 

उक्त के सम्बन्ध में निर्देशित किया जाना है कि मूल्यांकन परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है कि परीक्षा तिथि दिनांक 15 मार्च, 2026 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक सुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु अनिवार्यतः निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। संलग्नकः उक्तवत् ।

 

सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर।

Leave a Comment