उत्तर प्रदेश – CS-SP गोयल ने पेट्रोल,डीजल और LPG आदि की सुचारू आपूर्ति हेतु कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी !!

उत्तर प्रदेश – CS-SP गोयल ने पेट्रोल,डीजल और LPG आदि की सुचारू आपूर्ति हेतु कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी !!

प्रदेश में पैट्रोलियम पदार्थों यथा पैट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू

आपूर्ति।

महोदया / महोदय,

उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि प्रदेश में सुचारू रूप से पैट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की आपूर्ति हेतु सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 11 मार्च, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई।

2. सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उक्त बैठक में पैट्रोलियम पदार्थों यथा पैट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारु आपूर्ति के सम्बन्ध में कतिपय निर्देश दिए गए हैं।

3. उक्त के परिप्रेक्ष्य में निम्नवत् कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है:-

1) जनमानस को आश्वस्त किया जाए कि पैट्रोल, डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं है।

2) जनमानस को अवगत कराया जाए कि एल०पी० जी० के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओ०टी०पी० के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है।

3) भ्रम फैलाने वाले चैनलों सोशल मीडिया प्लैटफार्म के मैसेजेज़ तथा वीडियो आदि पर कड़ी नजर रखी जाए।

4) यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस सिलेण्डर के वितरण की व्यवस्था के क्रम में क़ानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो।

5) गैस सिलिण्डर ले जाने वाले वाहनों को जनपदों में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

6) गैस एजेन्सियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी / अवैध विक्री को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ एवं गैस एजेन्सियों पर सामान्य वितरण हेतु सुरक्षा

राज्य सभा में आज फिर गूंजा शिक्षामित्रों का मुद्दा,SP सांसद जावेद अली खान जी ने क्या कहा सुनें

Leave a Comment