कभी भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: बिजली विभाग लाया नई स्कीम

कभी भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: बिजली विभाग लाया नई स्कीम

यूपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) का लाभ देने का फैसला किया है, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया था, लेकिन 1 अप्रैल से 30 नवंबर 2025 के बीच पहली बार कोई बिल जमा किया है।

 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्री के अनुसार, क्षेत्रीय दौरे के दौरान लोगों ने उनसे शिकायत की थी कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा, इसलिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।

अब ऐसे उपभोक्ता 11 दिसंबर से ओटीएस योजना में पंजीकरण करा सकेंगे।

इस योजना का लाभ मिलेगा

2 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को

1 किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं क

शिविर में सैकड़ों उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान

बदायूं जिले के बिल्सी नगर, नागरझूना और वजीरगंज विद्युत उपकेंद्रों पर शुक्रवार को शिविर लगाए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें शामिल थे:

बिल सुधार

ओटीएस योजना से जुड़ी जानकारी

बकाया जमा करने की समस्याएं

शिविर में

100 बकाएदारों का ओटीएस में पंजीकरण कराया गया

विभाग ने 13 लाख 17 हजार रुपये बकाया राशि वसूल की

स्मार्ट मीटर के फायदे भी बताए गए

उपकेंद्र पर कैनोपी लगाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ बताये गए।

उपभोक्ताओं के मोबाइल में स्मार्ट मीटर ऐप इंस्टॉल कराया गया

मीटर से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया गया

एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है और सरकार की योजना का लाभ हर eligible उपभोक्ता को दिलाया जा रहा है।

Leave a Comment