8th Pay Commission Update: क्या 50% DA बेसिक सैलरी में होगा मर्ज? कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

8th Pay Commission Update: क्या 50% DA बेसिक सैलरी में होगा मर्ज? कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। हालांकि वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट सरकार को मिलने में अभी करीब 18 से 20 महीने का समय लग सकता है। लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों के संगठनों ने अंतरिम राहत की मांग उठानी शुरू कर दी है।

सिफारिशें आने से पहले उठी अंतरिम राहत की मांग

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वेतन आयोग की सिफारिशें आने और लागू होने में अभी काफी समय लग सकता है। इस दौरान कर्मचारियों को लगातार बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

 

इसीलिए संगठनों ने सुझाव दिया है कि 50% महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज कर अंतरिम राहत दी जाए, जिसे बाद में वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों के अनुसार समायोजित किया जा सकता है

Leave a Comment