Avkash Suchna:- 05 मार्च 2026 को होली पर स्थानीय अवकाश घोषित, जनपद में सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद
प्रतापगढ़
श्रीमान बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश के क्रम में कल दिनांक 05/03/2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता के क्रम में कल होली के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा।
रमाशंकर शुक्ल
जिला अध्यक्ष
विनय सिंह
जिलामंत्री
होली पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में।
होली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा आमजन को त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु दिनांक 05.03.2026 (गुरुवार) को जनपद के अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
यह अवकाश आवश्यक सेवाओं (जैसे चिकित्सा, विद्युत, जलापूर्ति, पुलिस, अग्निशमन आदि) पर लागू नहीं होगा। संबंधित विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहें।
उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
