अवकाश सूचना:- इस जनपद के सभी विद्यालयों में 5 मार्च 2026 का अवकाश रहेगा ।

अवकाश सूचना:- इस जनपद के सभी विद्यालयों में 5 मार्च 2026 का अवकाश रहेगा ।

सभी को सूचित किया जाता है कि आदरणीय जिला अधिकारी महोदय झाँसी द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद झाँसी अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में 5 मार्च 2026 का अवकाश रहेगा ।

प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या-1/1253932/2026 दिनांक: 27 फरवरी, 2026 के द्वारा सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन -2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (II) में वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाश की सूची में दिनांक 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन तथा दिनांक 04 मार्च, 2026 को होली का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त के क्रम में होली पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 03 मार्च, 2026 को निगोशियेबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

 

अतः शासन की उक्त विज्ञप्ति के अनुपालन में दिनांक 03 मार्च, 2026 को निगोशियेबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

चूंकि पूर्व में इस कार्यालय के पत्र संख्या-245/09-रा०सहा०-अवकाश / 2025-26 दिनांक 15-12-2025 के द्वारा वर्ष 2026 की निर्गत अवकाश तालिका में दिनांक 03 मार्च, 2026 का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, परन्तु शासन के द्वारा दिनांक 03 मार्च, 2026 का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अतएव उक्त के दृष्टिगत पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश दिनांक 03 मार्च, 2026 के स्थान पर इस स्तर पर दिनांक 05 मार्च, 2026 होली (भाई दूज) पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

 

इस सम्बन्ध में शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39 (2)/2016 दिनाँक 17 नवम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।

 

जिलाधिकारी, झॉसी।

यह भी पढ़ें।

नहा कर आई हो तो! अश्लील भाषा का प्रयोग और बैड टच, सरकारी स्कूल के शिक्षक की करतूत

यूपी में इन शिक्षकों के प्रमोशन का कोटा फिर से होगा बहाल, योगी सरकार की ये तैयारी

School Viral Video:- स्कूल बना अखाड़ा! बच्चों के सामने हेडमास्टर ने महिला को छड़ी से पीटा, वीडियो से मचा बवाल

Leave a Comment