लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: एक शिक्षक निलंबित, 23 का वेतन रोका गया
हाथरस, । निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण में लगे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाएं लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को विशेष अभियान दिवस पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी के स्तर से किया गया। हाथरस के एसडीएम ने कन्या इंटर कालेज में तैनात बीएलओ पर कार्य न करने की शिकायत बीएसए से की। तो वहीं सादाबाद एसडीएम ने विशेष अभियान के दिन अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए। बीएसए ने अब लापरवाही बरतने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया। तो वहीं अनुपस्थित रहे 23 बीएलओ-सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई अमल में लाई।
निर्वाचक नामावलियों का शुद्धिकरण, मतदाताओं के मानक के अनुरूप फोटो शुद्ध करने की कार्यवाही, नए मतदाता बनाने हेतु फार्म-06 भरना एवसं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी वाले मतदाओं को नोटिस वितरण आदि का कार्य बीएलओ को सौंपा गया। रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान के तहत पूरे जनपद में निरीक्षण कर हकीकत परखी गई। एसडीएम हाथरस ने विशेष अभियान दिवस पर मतदान केंद्र कन्या इंटर कालेज सासनी का निरीक्षण किया गया। भाग संख्या 106 कन्या इंटर कालेज सासनी कमरा नंबर दो पर तैनात बीएलओ नजीब अहमद, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सासनी नंबर तीन में तैनात है। 251 मतदाताओं के सांपेक्ष मात्र 63 मतदाताओं को
नोटिस वितरण किए गए। जबकि बीएलओ को समय समय पर कार्य को करने हेतु निर्देशित किया गया। फार्म-6 के भी काफी संख्या में फीड किए गए। अतिमहत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबन की संस्तुति करते हुए आख्या बीएसए को भेज दी। बीएसए ने अब सहायक अध्यापक को पदीय दायित्वों का निर्वाहन सही से न गए करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर हठधर्मिता दिखाते निन हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने आदि के आरोप में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र आलोक प्रताप श्रीवास्तव को नामित किया गया। वहीं निलंबन अवधि के दौरान सहायक अ अध्यापक अपने मूल विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करेंगे। बीएसए बान स्वाती भारती का कहना है कि सुन एसडीएम सदर ने निलंबन की संस्तुति की आख्या भेजी थी। जिसके आधार पर शिक्षक का निलंबन किया गया है।

गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों का काटा वेतन
22 फरवरी को आयोजित हुए विशेष अभियान के तहत समस्त बीएलओ व सुपरवाइजरों को अपने अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहना था। इस महत्वपूर्ण कार्य में सादाबाद विधानसभा में तैनात बीएलओ व सुपरवाइजर ने आदेशों की अवहेलना की। अब एसडीएम सादाबाद की रिपोर्ट के आधार पर 23 शिक्षक व शिक्षिकाओं का 22 फरवरी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए। बीएसए ने अब गैरहाजिर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई गई। बीएसए स्वाती भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद को निर्देश जारी किए हैं कि वो गैरहाजिर बीएलओ व सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटकर फरवरी माह का बिल वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें