Winter Vacation 2025: इस राज्य में; कल से शुरू होगी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियाँ, जानें कहाँ कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
सर्दियों का मौसम पूरी तरह दस्तक दे चुका है और ठंड बढ़ने के चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को लेकर आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।
कहाँ कब से बंद रहेंगे स्कूल?
KVS के नए निर्देशों के अनुसार जिन शहरों में ठंड कम पड़ती है लेकिन गर्मी ज्यादा रहती है—
आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिल्चर, तिनसुकिया और वाराणसी—
इन जगहों पर 20 दिन की शीतकालीन छुट्टियाँ रहेंगी।
वहीं जिन शहरों में मौसम संतुलित रहता है—
जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई (K.V. माहे को छोड़कर), हैदराबाद, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर और भोपाल—
यहाँ छात्रों को 10 दिन का विंटर वेकेशन दिया जाएगा।
सबसे ज्यादा ठंड वाले स्कूलों में छुट्टियाँ बढ़ीं
लद्दाख और देहरादून जैसे बेहद ठंडे क्षेत्रों में स्कूलों के लिए 40 से 50 दिनों तक की शीतकालीन छुट्टी तय की गई है।
यहाँ छुट्टियाँ 4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी।
KVS की ओर से इस बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।