ज्ञापन:- कांवड़ यात्रा के चलते परिषदीय विद्यालयों में 12 से 14 फ़रवरी तक अवकाश के सम्बन्ध में।
ज्ञापन: 12 से 14 फ़रवरी तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में
उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि फाल्गुन माह में कांवड़ यात्रा चल रही है जिसके चलते जनपद के विभिन्न मुख्य मार्गो का रूट दिनांक 10.02.2026 से दिनांक 15.02.2026 तक परिवर्तित किया गया है। रूट परिर्वतन के कारण परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिकाओं को विद्यालय पहुंचनें में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्री का पर्व है। विगत वर्षों में जनपद बिजनौर में भी उक्त अवधि में परिषदीय विद्यालयों का अवकाश रहा है।
अतः आप से विनम्र निवेदन है कि कांवड़ यात्रा के चलते एवं महाशिवरात्री पर्व को दृष्टिगत रखते हुये परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 12.02.2026 से 14.02.2026 तक अवकाश कराने की कृपा करें। अध्यापक वर्ग सदैव आपका आभारी रहेगा।

योगी सरकार का दसवां बजट आज, शिक्षामित्र अनुदेशक मानदेय बढ़ेगा, एरियर के भी होगा पैसा