मौसम अलर्ट: ठंड की वापसी के बीच यूपी में इन तीन दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम अलर्ट: ठंड की वापसी के बीच यूपी में इन तीन दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एक से तीन फरवरी यानी कि तीन दिनों तक बरिश होने वाली है। इसके अलावा, आज और कल कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

 

इसके बाद पांच से सात फरवरी के दौरान तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा और इससे पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और दिन में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

31 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। एक फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में और एक व दो फरवरी को उत्तराखंड में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिपटुट बारिश व बर्फबारी होगी। इसके अलावा, एक फरवरी को पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ में और एक से तीन फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच पूर्वी राजस्थान में गरज, चमक के साथ कुछ जगहों बारिश होगी। इसके अलावा, 31 जनवरी और एक फरवरी को पूर्वी राजस्थान में और एक फरवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होगी।

 

वहीं, असम, मेघालय, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में एक फरवरी तक और ओडिशा में फरवरी तक पूर्वी राजस्थान में चार और पांच फरवरी को सुबह/रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 31 जनवरी व एक फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है।

Leave a Comment