चयन वेतनमान प्रक्रिया में देरी से शिक्षक नाराज़

चयन वेतनमान प्रक्रिया में देरी से शिक्षक नाराज़

लखनऊ: ऑनलाइन चयन वेतनमान मॉड्यूल के माध्यम से पात्र शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया लगातार लटकने से शिक्षकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। लंबे समय से हो रही देरी को लेकर शिक्षकों में असंतोष और निराशा का माहौल है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, जिला स्तर से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को कई बार अनुस्मारक पत्र जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद कुछ विकासखंडों में अब तक शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन मॉड्यूल पर लॉक और अग्रसारित नहीं किया गया है। इससे चयन वेतनमान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिन विकासखंडों में प्रक्रिया लंबित है, वहां तत्काल प्रभाव से डेटा लॉक कर अग्रसारित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। साथ ही जिला स्तर पर लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि पात्र शिक्षकों को समय पर उनका हक मिल सके।

Leave a Comment