आज का मौसम 7 जनवरी: अगले 48 घंटे में 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 21 शहरों में भीषण शीतलहर; IMD का अलर्ट
7 जनवरी 2025 को देश के उत्तरी भागों में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि उत्तर भारत के 21 शहरों में शीतलहर का अलर्ट है। कोलकाता में जनवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
आज का मौसम 7 जनवरी 2025: देश के उत्तरी इलाके में जहां भीषण शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है, वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 3 राज्यों के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं उत्तर भारत के 11 शहरों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में आज ठंड कहर बरपाने वाला है। सबसे चौंकाने वाली बात कोलकाता के लिए रही , जहां मंगलवार को जनवरी का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तो चलिए जानते हैं आज देश के अन्य शहरों में मौसम कैसा रहेगा।
देश के तीन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में देश के दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मछुआरों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। बारिश के चलते इन राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगी। बता दें कि बीते दिनों उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले भाग में बारिश हुई थी। हालांकि, फिलहाल बारिश की संभावना कम है।