कल का मौसम 5 जनवरी 2026: धुंध की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर-भारत ठंड से कांपेगा

कल का मौसम 5 जनवरी 2026: धुंध की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर-भारत ठंड से कांपेगा

कल का मौसम 5 जनवरी 2026: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। अभी दिल्लीवालों को आने वाले कुछ दिनों तक धुंध और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में धुंध छाई रहेगी। धूप के दर्शन मुश्किल हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत पूरा उत्तर-भारत कल भी भयंकर शीतलहर की चपेट में रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई हैं।

 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। 5 जनवरी को देश के 10 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

 

पहाड़ी राज्यों में भयंकर सर्दी का प्रकोप

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन राज्यों में ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

 

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 5 दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों को जकड़ लेगी। यह ठंड इतनी भीषण होगी कि दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे रहना पड़ेगा।

 

यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है। कुछ जिलों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और घने से अति घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment