UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश से होगा नए साल का स्वागत! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का मौसम

UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश से होगा नए साल का स्वागत! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीत दिवस के बीच मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं. IMD के मुताबिक नए साल पर प्रदेश के पश्चिमी संभाग में बारिश के आसार बन रहे हैं उत्तर प्रदेश में लगातार कोहरे और शीतलहर का सिलसिला जारी है. सुबह और शाम के समय भीषण ठंड पड़ रही हैं. ज़्यादातर जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं. आज 31 दिसंबर को भी कोहरे और कोल्ड डे का अटैक जारी रहेगा. देर शाम को नए साल के जश्न पर कोहरे की घनी चादर छाई रहेगी. हालांकि 1 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

 

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में आज भी मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं. इस दौरान पश्चिमी संभाग में ज़्यादातर जिलों में आज घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी संभाग में कुछ स्थानों पर घने से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है. कहीं-कहीं शीत दिवस की भी चेतावनी दी गई है।

कानपुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

बीते 24 घंटों में कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा फुर्सतगंज, प्रयागराज, इटावा, बाराबंकी में भी तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

 

इन जिलों में कोहरे-शीत दिवस का अलर्ट

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में आज बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई हैं. इन जिलों में आज अत्यधिक शीत दिवस का भी अलर्ट हैं. वहीं बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में आज बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

 

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सँभल, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, संत कबीर नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

 

घरों में दुबकने को मजबूर लोग

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से लोगों का जनजीवन एकदम अस्त व्यस्त हो गया है. सुबह और शाम के समय कोहरे का सबसे ज्यादा असर हैं ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं हालांकि मंगलवार को दिन के समय कई जिलों में धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

सभी पैन धारक ध्यान दें जो पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है वे सभी बेकार (inoperative) हो जाएंगे, चेक करें

Leave a Comment