यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद, डीएम ने आठवीं तक स्कूलों में की छुट्टी, 27 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश
जनपद 08
उत्तर प्रदेश में ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में कई जिलों में डीएम के आदेश से स्कूल बंद हैं। बुधवार को प्रदेश के हरदोई जिले में भी डीएम ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.अजित सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्रों को विद्यालय पहुंचने हो रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम हरदोई ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
आदेश में कहा गया है बच्चों के लिए अवकाश रहेगा लेकिन शिक्षक स्कूल में मौजूद रहकर विद्यालयी कार्य सम्पादित करेंगे। बता दें कि इसके पहले मंगलवार को वाराणसी के डीएम ने भी पांचवीं तक के स्कूलों में कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया था। जबकि लखनऊ में डीएम ने प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूलों को 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश दिया है। लखनऊ में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला गया है। इनकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेंगी। गोंडा में भी आठवीं तक के स्कूलों को 26 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।
जनपद 07
शाहजहांपुर में भी 26 दिसम्बर को प्री प्राइमरी तक के स्कूल बंद रहेंगे। शाहजहांपुर के डीएम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी किया था। इस आदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कर दिया गया था।
मंगलवार को लखनऊ के डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर सभी बोर्डों के सभी स्कूलों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाएं 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक स्थगित रहेंगी। 24 दिसम्बर से अगले आदेश तक कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक किया जाएगा।
जनपद 06

जनपद 05

जनपद 04

जनपद 03

जनपद 02

जनपद 01
