प्राप्त सूचना के अनुसार इन 15 जनपदों में रहेगा आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, ठंड के कारण देखें आदेश
जनपद 01:-

ठंड की स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को अवकाश रहेगा।
यूपी के शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह घने कोहरा के साथ गलन से ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवा और गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को भी घना कोहरा छाने का अनुमान है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने शाम को आदेश जारी किया।
मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल
ठंड की स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को अवकाश रहेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सर्दी के कारण बच्चों के हित में यह फैसला किया गया है।
जनपद 02:-
अत्यधिक ठंढ और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में दिनांक 23 दिसम्बर एवँ 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे !
यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य/SIR का कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे !
सभी खण्डशिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें !
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर!
जनपद 03:-
कक्षा आठ तक के स्कूल 24 तक बंद
अमेठी सिटी। ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए जिले में कक्षा आठ तक संचालित सभी विद्यालय 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में अवकाश लागू रहेगा।
अवकाश अवधि में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर यू-डायस, अनुदान उपयोग और निर्वाचन संबंधी कार्य पूरा करेंगे। जनपद स्तर के कार्यक्रम और ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर तय प्रशिक्षण पूर्व निर्धारित समयानुसार जारी रहेंगे। आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई तय है।
जनपद 04:-
मेरठ। शीतलहर और कोहरे के कारण जिला प्रशासन ने मेरठ में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 22 और 23 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों व संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का दो दिन का अवकाश रहेगा। इस अवधि में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। 24 दिसंबर को विद्यालय यथावत खुलेंगे।
जनपद 05:-
कोहरे और ठंड के कारण जिले में 23 तक स्कूल बंद
हापुड़। कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। शनिवार को दोपहर से घना कोहरा छाया रहा और ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन में भी धुंध छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे को देखते हुए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, डीएम ने 23 दिसंबर तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए हैंं।
शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता कम रही और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शीतलहर और कोहरे के कारण डीएम अभिषेक पांडेय ने जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालयों में सोमवार और मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही शनिवार को भी स्कूलों को दोपहर 12 बजे तक छुट्टी करने के मौखिक आदेश दिए गए हैं। मौैसम के जानकार अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ गई है। रविवार को भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में घर के बुजुर्ग और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
बाइक की टक्कर से छात्र घायल
देहात थाना क्षेत्र के गांव वझीलपुर में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहे कक्षा दो के छात्र कन्हैया पुत्र मनोज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। जहां से उसे गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सभी जनपदों के अवकाश सूचना देखें
जनपद 🆕



जनपद 🆕










