समायोजन-3. 0 भी विकल्प के आधार पर स्वैच्छिक ही होगा।

समायोजन-3. 0 भी विकल्प के आधार पर स्वैच्छिक ही होगा।

शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० निशातगंज लखनऊ के पत्रांक / शि०नि० (वे०) 47970-48217/2025-26 दिनांक 16.11.2025 एवं संलग्न शासनादेश संख्या-आई / 1143981/2025, 68-5099/138/2023-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा)- पार्ट (1) लखनऊ दिनांक 14.11.2025 के द्वारा जनपद स्तर पर अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन की कार्यवाही निम्नवत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

1. अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण की कार्यवाही ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग एवं नगरीय सेवा संवर्ग से नगरीय सेवा संवर्ग में की जायेगी।

 

2. यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्रसंख्या के आधार पर मानक से अधिक अध्यापक संख्या वाले विद्यालय एवं शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालय को चिहिन्त किया जायेगा।

 

3. अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण अपेक्षाकृत से अधिक अध्यापक वाले विद्यालयों से शिक्षक विहीन तथा एकल शिक्षक वाले विद्यालय में उस सीमा तक किया जायेगा, ताकि हर विद्यालय में कम से कम दो अध्यापक हों।

 

4. शिक्षकों की पदोन्नति, अन्यत्र स्थानान्तरण एवं अकस्मात मृत्यु के कारण विद्यालय शिक्षक अथवा एकल होने की स्थिति में जनपदीय समिति द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

 

5. अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन के उपरान्त सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक/शिक्षिकाओं के विवरण को अपलोड किया जायेगा।

 

उक्त के अनुपालन में आपको जनपद के बन्द/ एकल विद्यालयों की सूची संलग्न कर इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि बन्द एकल विद्यालयों का स्वेच्छा से चयन/विकल्प प्राप्त करने वाले अध्यापक/अध्यापिकाओं से संलग्न विकल्प पत्र पर विकल्प भरने हेतु सम्बन्धित अध्यापक/अध्यापिकाओं को अपने स्तर से सूचित करते हुए दिनांक 18.12.2025 को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। यहाँ यह अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाय कि विकल्प देने से कोई भी विद्यालय बन्द /एकल न हो। उक्त कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है किसी प्रकार की शिथिलता न हो।

संलग्नक-उक्तवत ।

डॉ० (राकेश कुमार सिंह) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

 

 

Leave a Comment