8th Pay Commission: Drafting Committee की बैठक 25 फरवरी से
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। 8th Pay Commission के गठन से जुड़ी प्रक्रिया में अब तेज़ी आने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की Drafting Committee की बैठक 25 फरवरी से शुरू होने जा रही है।
यह Drafting Committee आयोग की रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में प्रारंभिक कार्य करेगी। इसी समिति में वेतन संरचना, भत्तों में संशोधन, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान कर्मचारियों के संगठनों से प्राप्त सुझावों और मांगों पर भी विचार किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, Drafting Committee की यह बैठक आने वाले महीनों में बनने वाली Final Report की आधारशिला मानी जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद वेतन आयोग की सिफारिशों को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से 8वें वेतन आयोग को लेकर इंतजार कर रहे हैं। 25 फरवरी से शुरू हो रही यह बैठक इस दिशा में एक important step मानी जा रही है। आने वाले समय में इससे जुड़े और भी अपडेट सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें।
स्थानांतरण के लिए शिक्षा मित्रों को भरना होगा यह निर्धारित प्रारूप, BRC में करना होगा जमा
सुप्रीम कोर्ट:- 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट
बेसिक और माध्यमिक अवकाश तालिका में 23 जनवरी का अवकाश घोषित है, फिर भी छुट्टी हुई कैंसिल
कक्षा 1 से 8 तक द्वितीय सत्र परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी