8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों की बड़ी चिंता पर आखिर सरकार ने साफ जवाब दे दिया है। राज्‍यसभा में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में पेंशन रिवीजन भी शामिल है। यानी आयोग अपने सुझाव सिर्फ वेतन और भत्तों पर ही नहीं, बल्कि पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी देगा। कई संगठनों ने PM और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर पेंशन रिवीजन शामिल करने की मांग की थी, जिसके बाद यह स्पष्टीकरण खास मायने रखता है।

सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन ने पूछा था कि क्या पेंशन रिवीजन 8वें वेतन आयोग में शामिल नहीं है। इसके जवाब में सरकार ने साफ कहा—“8वां वेतन आयोग, भत्तों और पेंशन समेत सभी मुद्दों पर अपनी सिफारिशें देगा।” हालांकि, DA को बेसिक में मर्ज करने को लेकर सरकार का रुख पहले जैसा ही सख्त है। चौधरी ने कहा कि मौजूदा डीए को बेसिक पे में मिलाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। DA जनवरी 2024 में 50% पर पहुंच गया था, लेकिन फिर भी DA मर्ज की मांग पर सरकार ने बार-बार ‘ना’ कहा है।

Leave a Comment