8th CPC Salary Calculator: लेवल-2 GP-1900, बेसिक-पे, फिटमेंट फैक्टर, HRA, TA, कितनी बनेगी Net Salary?
8th CPC Salary Calculator: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार अब बस कुछ ही वक्त का मेहमान लगता है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, खासकर लेवल-2 (GP-1900) के कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा? नया बेसिक-पे क्या होगा? फिटमेंट फैक्टर कितना लगेगा? और इन सबके साथ HRA (मकान किराया भत्ता) और TA (यात्रा भत्ता) जुड़कर कुल नेट सैलरी कितनी बनेगी? अगर आपके मन में भी यही सब सवाल घूम रहे हैं, तो आपकी सारी जिज्ञासा दूर करेंगे. आज बताएंगे कि एक ‘8th CPC Salary Calculator’ के आधार पर आपकी बढ़ी हुई सैलरी का पूरा हिसाब-किताब कैसा दिख सकता है.
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिका निभाता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी. अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग अनुमानों की चर्चा हैं- 1.92, 2.08 और 2.86. यह तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी. कई रिपोर्ट्स में पुराने वेतन आयोगों की तर्ज पर 1.90 या 1.92 के आसपास फिटमेंट फैक्टर रखे जाने की संभावना जताई गई है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं है, इसलिए हम यहां दी गई कैलकुलेशन में एक संभावित फिटमेंट फैक्टर (1.92) का इस्तेमाल कर रहे हैं.
8th Pay Commission में कितनी हो सकती है सैलरी?
Pay Level | 7वें वेतन आयोग (Basic Pay) | 1.92 फिटमेंट फैक्टर | 2.08 फिटमेंट फैक्टर | 2.86 फिटमेंट फैक्टर |
---|---|---|---|---|
Level 1 | ₹18,000 | ₹34,560 | ₹37,440 | ₹51,480 |
Level 2 | ₹19,900 | ₹38,208 | ₹41,392 | ₹56,914 |
Level 3 | ₹21,700 | ₹41,664 | ₹45,136 | ₹62,062 |
Level 4 | ₹25,500 | ₹48,960 | ₹53,040 | ₹72,930 |
Level 5 | ₹29,200 | ₹56,064 | ₹60,736 | ₹83,512 |
Level 6 | ₹35,400 | ₹67,968 | ₹73,632 | ₹1,01,244 |
Level 7 | ₹44,900 | ₹86,208 | ₹93,392 | ₹1,28,414 |
Level 8 | ₹47,600 | ₹91,392 | ₹99,008 | ₹1,36,136 |
Level 9 | ₹53,100 | ₹1,01,952 | ₹1,10,448 | ₹1,51,866 |
Level 10 | ₹56,100 | ₹1,07,712 | ₹1,16,688 | ₹1,60,446 |
जनवरी 2026 से कितनी मिलेगी Level-2 पे-बैंड वालों को सैलरी?
8th CPC Salary Calculator (Tentative) | |
---|---|
Select your Pay Level (AGP: Faculty, GP: All Other Employee) | |
Select Basic Pay | |
Fitment Factor (tentative) | |
Select the type of your City for HRA | |
Select the type of your City for TA | |
Select DA Percentage |