यूपी में 7 आईएएस और 22 पीसीएस अफसरों के तबादले, सीडीओ देवरिया बने विशेष सचिव
योगी सरकार ने मंगलवार को सात आईएएस व 22 पीसीएस अफसरो के दायित्व में फेरबदल किया है।प्रत्यूष पांडे सीडीओ देवरिया से विशेष सचिव समन्वय विभाग तथा अपर परियोजना समन्वय डास्प बनाए गए हैं।
राजेश कुमार सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी देवरिया. अंकुर कौशिक सीडीओ सुलतानपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकर, विनय कुमार सिंह एडीएम प्रशासन बिजनौर से सीडीओ सुलतानपुर, श्याम बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लक्ष्मी एस सीडीओ कानपुर देहात से उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण और विधान जायसवाल परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात बनाए गए हैं।
इन पीसीएस अफसरों का तबादला
पीसीएस अधिकारियों में परमानंद झा एडीएम न्यायिक शामली से एडीएम वित्त एवं राजस्व जौनपुर, सोहनलाल एसडीम लखनऊ से एडीएम न्यायिक शामली, मीनाक्षी पांडे एसडीएम लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर, रमेश बाबू एसडीएम मऊ से नगर मजिस्ट्रेट मऊ, प्रेम नारायण सिंह संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद से एडीएम प्रशासन देवरिया बनाए गए हैं।चंद्रशेखर एडीएम न्यायिक कानपुर से एडीएम वित्त एवं राजस्व चित्रकूट राजेश कुमार एसडीएम रामपुर से एडीएम न्यायिक कानपुर नगर,विजय कुमार सिंह अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ एवं कुल सचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, अखिलेश यादव एडीएम न्यायिक अलीगढ़ से अपर आयुक्त अलीगढ़, प्रबुद्ध सिंह एडीएम न्यायिक कौशांबी से कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।

रितु पुनिया प्रतीक्षारत से अपर आयुक्त अयोध्या मंडल बनाई गई
अनिल कुमार एसडीएम कुशीनगर से एडीएम न्यायिक अलीगढ़, नम्रता सिंह अपर नगर आयुक्त लखनऊ से एटीएम भूमि अध्याप्ति लखनऊ, दीपक वर्मा एसडीएम प्रतापगढ़ से कुल सचिव उत्तर प्रदेश आयुर्विजान विश्वविद्यालय सैफई इटावा, सुभाष चंद्र प्रजापति प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ से परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाए गए हैं।महिपाल सिंह एसडीएम पीलीभीत से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ, विवेक कुमार मिश्रा एडीएम भूमि अधपयति गाजियाबाद से सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अवनीश कुमार सिंह एसडीएम कानपुर देहात से एडीएम भूमि अध्यप्ति गाजियाबाद, ओम प्रकाश एसडीएम श्रावस्ती से एडीएम न्यायिक कौशांबी, रविंद्र कुमार सम्बद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम श्रावस्ती, अंशिका दीक्षित एडीएम न्यायिक बिजनौर से एडीएम प्रशासन बिजनौर, शरद कुमार पाल सहायक नगर आयुक्त मेरठ से एडीएम न्यायिक बिजनौर, रितु पुनिया प्रतीक्षारत से अपर आयुक्त अयोध्या मंडल बनाई गई है।
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष हो सकेंगे अब पूर्व प्रमुख सचिव या समकक्ष भी
वहीं विधान सभा से मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक, 2025 को हरी झंडी दे दी गई। इसके मुताबिक अब आयोग के अध्यक्ष के लिए प्रशासनिक सेवा में रहे प्रमुख सचिव या समकक्ष भी अध्यक्ष हो सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधेयक रखते हुए कहा कि आयोग का काम अकादमिक के बजाय प्रशासनिक ज्यादा है। लिहाजा अध्यक्ष पद पर अर्हता के दायरे में विस्तार किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधेयक प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यह संशोधन केवल एक आदमी के लिए लाया गया है। पूर्व डीजीपी के लिए आया है। अगर सरकार कहती तो हम वैसे ही मान जाते यह सब करने की क्या ही जरूरत थी? वहां कोई एनकाउंटर तो करना नहीं है। पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर को बनाया गया था फिर उनसे इस्तीफा दिलवा दिया गया।