फुल चार्ज पर 322Km रेंज और कीमत 90000 भी नहीं; ये ओला, बजाज या TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर 

फुल चार्ज पर 322Km रेंज और कीमत 90000 भी नहीं; ये ओला, बजाज या TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट बहुत बड़ा हो चुका है। ये लगातार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अब इसमें कई कंपनियों के ऐसे मॉडल आ चुके हैं, जो बड़ी कंपनियों को पॉपुलर मॉडल को टक्कर दे रहे हैं। या फिर कई ऐसे मॉडल भी हैं जो रेंज में दमदार और कीमत में काफी कम है, लेकिन इनके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में हम यहां पर एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो सिंगल चार्ज पर 322 किलोमीटर की लंबी रेंज देता है। जबकि इसकी कीमत 90 हजार रुपए भी नहीं है। ये कोमाकी का XR7 ई-स्कूटर है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

 

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

 

कोमाकी XR7 में LIPO4 बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज पर 322KM की लंबी रेंज देती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए है। इसकी टॉप स्पीड 55+ km/h तक है। इस स्कूटर को ब्लू, ग्रे, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी XR7 पर 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी दे रही है। ये वारंटी स्कूटर की बैटरी के साथ उसकी मोटर और कंट्रोल पर भी मिलती है। वहीं, स्कूटर के चार्जर पर 1 साल की वारंटी मिलती है।

 

बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें मल्टीपल सेंसर मिलते हैं। ये स्मार्ट सेंसर लगातार स्पीड और बैटरी लेवल चेक करते हैं। इसमें सेल्फ डायग्नोसिस भी दिया है, जो स्कूटर के सिस्टम को ऑटोमैटिकली चेक करता है और अगर किसी चीज पर ध्यान देने की जरूरत है तो आपको अलर्ट करता है। वहीं, इसमें लो-स्पीड और हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सिलेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है।

 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3000 वॉट BLDC हब मोटर और वायरलेस कंट्रोलर दिया है। इसमें आगे और पीछे 12 इंच के व्हील दिए हैं। स्कूटर में सीट के नीचे 35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। जिसमें आप डेली की जरूरी चीजों के साथ कई तरह का सामान लेकर चल सकते हैं। ये स्कूटर अपने स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में टीवीएस, बजाज और ओला कई कई मॉडल से बहुत बेहतर है।

Leave a Comment