23 जनवरी बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रहेगा स्थानीय अवकाश, बीएसए साहब का आदेश जारी
जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पत्र संख्या 1290/आर०ए०ओ० दिनांक 13 जनवरी, 2026 द्वारा उ०प्र० शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के विज्ञप्ति संख्या 46/तीन-2026 दिनांक 12 जनवरी 2026 के क्रम में बसंत पंचमी पर्व पर दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त के क्रम में जनपद सुलतानपुर के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालय बसंत पंचमी पर्व पर दिनांक 23 जनवरी, 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय अवकाश के कारण बंद रहेंगे।
(उपेन्द्र गुप्ता)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर।
पृष्ठांक : पत्रांक एवं दिनांक उपरोक्तानुसार।
प्रतिलिपि : निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ०प्र० लखनऊ।
जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय सुलतानपुर।
शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ।
सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या।
जिला सूचना अधिकारी सुलतानपुर।
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद सुलतानपुर को इस निर्देश के साथ कि उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
समस्त सम्मानित सम्पादक दैनिक समाचार पत्र को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि जनहित में उपयुक्त आदेश को अपने दैनिक समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
कार्यालय प्रति।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर।