मानव संपदा पोर्टल पर 16 शिक्षकों की एक जैसी आईडी, सभी लखनऊ तलब किए, एक ने गुपचुप त्याग पत्र दे दिया

मानव संपदा पोर्टल पर 16 शिक्षकों की एक जैसी आईडी, सभी लखनऊ तलब किए, एक ने गुपचुप त्याग पत्र दे दिया

गाजीपुर। वाराणसी, गाजीपुर, जानपुर और आजमगढ़ समेत आठ जिलों के एक प्रधानाध्यापक, दो प्रभारी प्रधानाध्यापक और 13 सहायक अध्यापकों के नाम व अभिलेख एक जैसे पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शिक्षकों को पटल सहायकों के साथ 16 मार्च को लखनऊ तलब किया है।

उधर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन की ओर से सूची जारी होन

ओर उसमें जिले के तीन शिक्षकों के नाम सामने आने के बाद एक ने गुपचुप त्याग पत्र दे दिया है जबकि दो अन्य भूमिगत हो गए हैं।

शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में नौ मार्च को पत्र जारी किया है। पत्र में उल्लेख है कि जनवरी में मानव संपदा पोर्टल पर जांच के बाद गाजीपुर में तीन, वाराणसी में दो, जौनपुर में दो, आजमगढ़ में पांच, रायबरेली, सुल्तानपुर, बस्ती और सीतापुर जिले से एक-एक समेत 16 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। इनकी एक से अधिक आईडी मानव संपदा पोर्टल पर सक्रिय पाई गई है

इन 16 शिक्षकों को बुलाया गया

गाजीपुर की अनिता शुक्ला, हेडमास्टर

दिग्विजय कुमार राय, हेडमास्टर श्रीकांत सिंह, वाराणसी के रवि प्रकाश मिश्रा, श्रीकांत सिंह, आजमगढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, सज्जन कुमार, जयशंकर यादव, मनोज कुमार, दिग्विजय कुमार राय, सज्जन कुमार,जौनपुर के धीरेंद्र कुमार यादव, जयशंकर यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, बस्ती के मनोज कुमार व सीतापुर के यूपीएस कोक्नामाउ कंपोजिट स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता शुक्ला का नाम शामिल है।

मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि वाले शिक्षकों की एक से अधिक आईडी सक्रिय होने की सूचना शासन स्तर से मिली है। इस संबंध में 16 मार्च को संबंधित शिक्षकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उपासना रानी वर्मा, बीएसए

Leave a Comment